रायपुर :- दिनांक 24.08.2025 नरेन्द्र मोदी विचार मंच छत्तीसगढ़ (प्रकोष्ठ- *विश्व मानवधिकार सुरक्षा मंच* ) के तहत प्रदेश एवं जिले की सभी पदाधिकारियों की बैठक समय सुबह के 11.00 बजे से 04 बजे तक *होटल एंट्री पॉइन्ट, फर्स्ट फ्लोर रावाभाठा , ट्रांसपोर्ट नगर , बिलासपुर रोड रायपुर* में बैठक हुआ।

कार्यक्रम की आरंभ में आदरणीय *श्रीमती पदमा चंद्राकर प्रदेशअध्यक्ष*, *डॉ कुन्दन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष* , *श्री कन्हैया पटनिहा प्रदेश महासचिव*, *श्रीमती प्रियंका गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष* एवं श्रीमती भगवती अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, आदरणीय मोनू भाटी प्रदेश उपाध्यक्ष,श्री मनोहर साहू प्रदेश सचिव, श्री अश्वनी पटेल प्रदेश सचिव, श्री सुभाष तिवारी एवं आदरणीय प्रतिभा पाण्डेय प्रदेश समन्वयक, ने प्रभु श्री रामचंद्र जी को दीपप्रज्वलन एवं माल्यार्पण अर्पित के साथ पूजन अर्चना किया गया।

तत्पश्चात मंचासीन श्रीमती पदमा चंद्राकर जी , श्री कुन्दन शर्मा जी , श्री कन्हैया पटनिहा जी श्री मनोहर साहू जी एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके बाद जिला से आये सभी जिला अध्यक्षों का स्वागत किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के समस्त पदाधिकारी एवं जिले के समस्त पदाधिकारियों का परिचय , शेष नियुक्ति, कार्यों का क्रियान्वयन, भूमिका की जिम्मेवारी, आदि विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश सचिव आदरणीय श्री मनोहर साहू जी ने सभी जिला कार्यकारिणी को कहा कि आप सभी हमारे कार्यक्रम की रीढ़ की हड्डी है। जो सक्रिय कार्यकर्ता है उन्हे जोड़े निष्क्रिय को छोड़ दे।
प्रदेश सचिव श्री अश्वनी पटेल ने विश्व मानव अधिकार सुरक्षा मंच की संक्षिप्त जानकारी दिया।
प्रदेश के समन्वय श्री सुभाष तिवारी जी ने नरेन्द्र मोदी विचार मंच की संगठन की जानकारी दिया।
बैठक के मध्यांतर में आदरणीय श्री नीरज पांडेय जी प्रदेश अध्यक्ष जी का आगमन हुआ एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया । श्री पांडेय जी ने अपनी उतबोधन में नरेन्द्र मोदी विचार मंच छत्तीसगढ़ को मजबूत संगठन बनाने को कहा नरेंद्र मोदी विचार मंच में 28 प्रकोष्ठ है सभी प्रकोष्ठ में प्रदेश के पदाधिकारी सभी जिले में जिला कार्यकारिणी का गठन होना। मैं इस मंच के माध्यम से कहना चाहूंगा कि जब भी मेरी जरूरत पड़ेगी 24 घण्टे उपलब्ध रहूँगा। इसके बाद डॉ कुन्दन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा सभी जिलों के जिला अध्यक्ष को नमो समस्या समाधान केंद्र खोलने के लिये कहा गया इसमे हम कैसे काम करेंगे उसे विस्तार से समझाया गया। बैठक आये हुए उपस्थित सभी नरेन्द्र मोदी विचार मंच के जिला कार्यकारिणी को प्रश्न करने का भी मौका दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती अध्यक्षा महोदया द्वारा उदबोधन में सभी प्रदेश पदाधिकारियों को सभी जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों को संगठित होकर कार्य करने को कहा गया । नरेंद्र मोदी विचार मंच न केवल जनमानस को जोड़ने वाला संगठन है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने का एक सक्रिय माध्यम है। हमारे सभी कार्यकर्ताओ को जनहित , राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करना होगा यही इसकी असली शक्ति है। श्रीमती चंद्राकर ने इस माह के अंत तक सभी जिला का कार्यकारणी बनकर तैयार हो जाने की बात कहीं।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव कन्हैया पटनिहा जी ने अपनी सहज एवं सरल शब्दों में किया।
कार्यक्रम के समापन पश्चात सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के लिए भोजन का भी आयोजन किया गया।
धन्यवाद।
*कन्हैया पटनिहा*
प्रदेश महासचिव
नरेन्द्र मोदी विचार मंच छत्तीसगढ़
प्रकोष्ठ *विश्व मानवधिकार सुरक्षा मंच* –
