• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में युवाओं की पहली पसंद बने सत्येंद्र चेलक, भूपेश बघेल का भी मिला भरोसा

BySamip Anant

Jul 25, 2026
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रदेशभर के युवाओं में उत्साह का माहौल है। इस चुनाव में युवा नेतृत्व के रूप में सत्येंद्र चेलक का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है। संगठन में उनकी सक्रियता, जमीनी पकड़ और युवाओं के बीच मजबूत पहचान के कारण उन्हें प्रदेशभर के युवा कार्यकर्ताओं की पहली पसंद माना जा रहा है। सत्येंद्र चेलक लंबे समय से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने का कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने विभिन्न आंदोलनों, जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़कर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि सत्येंद्र चेलक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है तो युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत हो सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन लगातार युवाओं को आगे बढ़ाने की नीति पर कार्य करता रहा है। संगठन में युवा नेतृत्व को अवसर देने और उन्हें जिम्मेदारी सौंपने की परंपरा ने कई नए नेताओं को उभरने का अवसर दिया है। ऐसे में सत्येंद्र चेलक का नाम भी एक मजबूत और प्रभावशाली युवा चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेशभर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो संघर्षशील, सक्रिय और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला हो। सत्येंद्र चेलक इन सभी कसौटियों पर खरे उतरते हैं। सोशल मीडिया से लेकर संगठनात्मक बैठकों तक उनके समर्थन में लगातार माहौल बनता दिखाई दे रहा है। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के परिणाम चाहे जो भी हों, लेकिन सत्येंद्र चेलक ने अपनी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से प्रदेश की राजनीति में एक सशक्त युवा नेता के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। आने वाले समय में उनकी भूमिका कांग्रेस संगठन में और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *