रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने नायब तहसीलदारों की पदोन्नति एवं नवीन पदस्थापना को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक नई जगह पर पदस्थ किया गया है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ से भी तबादला
श्री आयुष तिवारी, जो वर्तमान में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पदस्थ थे, उन्हें बलौदाबाजार – भाटापारा में नवीन पदस्थापना दी गई है। वहीं श्री प्रकाश पटेल, वर्तमान में बलौदाबाजार -भाटापारा में पदस्थ, को सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है। इसी तरह श्री कोमल प्रसाद साहू, जो सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पदस्थ थे, उनकी नई पदस्थापना सक्ती की गई है।
