• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

BIG BREAKING तीन दिन से लापता गोपाल साहू का खेत में मिला शव, मुड़पार गांव में पसरा मातम

BySamip Anant

Oct 19, 2026
Share this



सरसीवा :- क्षेत्र के मुड़पार गांव निवासी गोपाल साहू का शव खेत में नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गोपाल साहू पिछले तीन दिनों से लापता थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुड़पार निवासी गोपाल साहू पिछले तीन दिनों से घर से लापता थे। परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच सरसीवा नहर के पास स्थित उनके स्वयं के खेत में नीम के पेड़ पर उनका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जानकारी में घरेलू लड़ाई-झगड़े को घटना की संभावित वजह बताया जा रहा है।

हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलने पर सरसीवा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलाईगढ़ भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तीन दिनों से लापता व्यक्ति का इस तरह शव मिलने से परिजनों और परिचितों में शोक व्याप्त है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *