भटगांव :- नगर पंचायत के बरभाठा रोड के नहर में निजी व्यक्ति के द्वारा अपने स्वार्थ के लिये निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसका नींव नहर के अंदर डाला जा रहा है जिससे नहर की चौड़ाई बहुत ज्यादा कम हो रही है । अधिकारियों ने बताया नहर के अंदर नींव डालने या नहर के अंदर या बाहर किसी भी तरह का निर्माण कार्य के लिए कोई भी अनुमति नहीं लिया गया है ।ज्ञात हो नगर पार वार्ड नं 1 बरभाठा रोड में वर्षों पुरानी रिकोटर से भटगांव तक एक लंबी नहर बना हुआ जिससे नगर भटगांव के समस्त तालाबों व खेतों में सिंचाई की जाती है

और इन्द्रजीत जायसवाल के द्वारा इस नहर के अंदर अपने फायदे अवैध प्लाटिंग के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है । दरसल उक्त स्थान पर भूमि का अवैध प्लाटिंग कर लोगों को टुकड़े में जमीन बेचा जा रहा है और इसी अवैध प्लाटिंग को और बढ़ाने के लिए नहर के अंदर नींव डालकर रपटा का निर्माण किया जा रहा है जिसका न किसी अधिकारी से अनुमति लिया गया है और ना कोई एनोसी ऐसे में धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग का धंधा को बढ़ाने के लिए लाखों लोगों के निस्तारी के नहर के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।

बड़ा सवाल यह भी है कि यदि अधिकारियों ने निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दी तो उक्त व्यक्ति के द्वारा धड़ल्ले से निर्माण कार्य कैसे कराया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे इससे यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकारियों के मिलीभगत हो सकती है । ऐसे में अब देखना होगा कि खबर प्रकाशन के बाद क्या कुछ कार्यवाही किया जाता है या लेनदेन कर इस मामले की निपटारा कर दिया जाता है
