• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

बिजली गुम सायं-सायं, जनता के जेब मे बोझ आयं-बायं – कुशल कश्यप

BySamip Anant

Jul 12, 2025
Share this

प्रदेश मे बिजली की बढ़ती दरों पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

रायपुर :-  छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई बिजली दरें तय हो गई है. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) द्वारा की गई मांग के आधार पर वर्तमान प्रचलित दर से विद्युत दरों में औसत 1.89 प्रतिशत की वृद्धि अनुमोदित की है. इस लिहाज से घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट से 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है. वहीं गैर घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत दरों में 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत दरों में बढ़ोतरी करने के साथ बताया कि राज्य की विद्युत कंपनियों के विगत वर्षों के राजस्व घाटा तथा राजस्व आधिक्य पर विचारोपरान्त वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मांग की गई वार्षिक राजस्व आवश्यकता 28397.64 करोड़ रुपए के स्थान पर .25636.38 करोड़ रुपए मान्य किया है.

बिजली के बढ़े दरों को लेकर हसौद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुशल कश्यप ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि प्रदेश मे बिजली की अघोषित कटौती सायं सायं हो रही है , तो वहीं इस तरह से दर बढ़ाने से महंगाई की पहले से मार झेल रही आम जनता के जेब मे और बोझ बढ़ेगा ये पूरी तरह से भाजपा के कुशासन के कारण हो रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *