• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

2 अक्टूबर राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक:- गोविंद शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष)

BySamip Anant

Sep 29, 2023
Share this

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर परिचर्चा के साथ संगठन विस्तार की रूपरेखा ।

प्रदेश में पत्रकारों पर बिना जांच एफ आई आर का विरोध एवम राजधानी में आंदोलन पर चर्चा।

रायपुर :- छत्तीसगढ़ ही नही देश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की छत्तीसगढ़ इकाई की एक दिवसीय बैठक राजधानी रायपुर में 2अक्टूबर को सम्पन्न होने जा रही है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना जिसने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया लेकिन अभी तक ये कानून मूर्त रूप नही ले पाया हैं आज भी राज्यपाल के पास सहमति के लिए गया हुआ हैं और न जाने कब तक राज्यपाल उसे अपने पास रखेंगे कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन पत्रकारों को एक जुटता दिखानी पड़ेगा जब कही जाकर इस कानून को पूर्ण रूप से लागू करा पाएंगे । छत्तीसगढ़ की सरकार ने जो पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया हैं उसमे भी अभी बहुत कुछ जोड़ने की आवश्यकता है इसके बिना इस कानून का ओचित्य नही रहेगा ,जिसके विषय में संगठन ने 2 अक्टूबर को एक प्रदेश स्तरीय बैठक रखी जिसमे प्रदेश के पत्रकार पदाधिकारी इस चर्चा में शामिल होंगे इसके अलावा संगठन के विस्तार को लेकर भी पदाधिकारी अपनी अपनी बाते रखेंगे जिससे छत्तीसगढ़ में संगठन और मजबूत बन सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *