• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

समीक्षा//बाहरी और बागी को मिला टिकट तो कांग्रेस बिलाईगढ़ से गया//बिलाईगढ़ में कांग्रेस की उम्मीदें जगेसर लहरे से है

BySamip Anant

Sep 30, 2023
Share this

Journalist हेमंत पटेल

बिलाईगढ़ विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं ऐसे अलग-अलग पार्टी के नेता अपनी-अपनी पार्टी से दावेदारी पेश करने जी तोड़ मेहनत करने लगे बिलाईगढ़ विधानसभा में कॉन्ग्रेस के संभावित टिकट के उम्मीदवार की बात करें तो इनमें अधिवक्ता व वरिष्ठ नेता जगेसर लहरे का नाम भी शामिल है विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने टिकट के लिये दावेदारी करते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर चुके है कांग्रेस को पिछले चुनाव में दोनो विधानसभा सीट में जीत हासिल कर अपना परचम लहराया जीत के बाद इस बार के विधानसभा चुनाव में वे हर हाल में पुनः जीत हासिल करना चाहेगी।ऐसे में कांग्रेस इस बार के चुनाव में बागी और बाहरी तथा पुराने चेहरों को छोड़कर गांव-गांव व शहर के हर गली-मोहल्लों के बड़े बुजुर्गों व युवाओं में लोकप्रिय व चर्चित नये चेहरे पर दाव खेल सकती है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस बार के चुनाव में बिलाईगढ़ विधानसभा से वरिष्ठ नेता व समाजसेवी अधिवक्ता जगेसर लहरे की टिकट फायनल ही मानी जा सकती है।राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि अधिवक्ता व वरिष्ठ नेता जगेसर लहरे बिलाईगढ़ ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में कोई परिचय के मोहताज नहीं हैं। जगेसर लहरे के सराहनीय कार्य व समाजसेवा के चर्चे पूरे जिले में विख्यात है। इस स्थिति में अगर उन्हें कांग्रेस से बिलाईगढ़ विधानसभा की सीट मिलती है तो वे अपने प्रतिद्वंद्वी को ऐतिहासिक मतों से परास्त
कर विजय हासिल कर फिर से जिले में कांग्रेस का परचम लहरा सकते हैं। जबकि किसी अन्य नेता को अगर पार्टी टिकट देती है तो कांग्रेस को गुटबाजी का सामना
करना पड़ेगा,इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं अगर जगेसर लहरे को टिकट दिया जाये तो पूरा का पूरा कांग्रेस एकजुट होकर कार्य करेंगे और इसका नतीजा भी बेहतर देखने को मिल सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *