• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी- मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट:

BySamip Anant

Sep 20, 2023
Share this

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है, जिसके चलते लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। लेकिन प्रदेश की जनता के लिए आज खुशखबरी सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज से मानसून सक्रिय होगा और प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश होगी। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों में अगले 3 से 4 दिनो तक अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में आज मध्यम बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *