• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , रायगढ़ की पूर्व कलेक्टर रानू साहू गिरफ्तार , कुछ देर में किया जाएगा स्पेशल कोर्ट में पेश

BySamip Anant

Jul 22, 2023
Share this

ED ने  छत्तीसगढ़ की IAS रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। अब से कुछ ही देर में उन्‍हें रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में ED की गिरफ्त में आने वाली रानू साहू दूसरी IAS है। इससे पहले समीर विश्‍नोई को ED ने गिरफ्तार किया था। विश्‍नोई अभी जेल में हैं।बता दे कि ED ने कल रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास पर छापा मारा था। करीब चौबीस घंटें की जांच के बाद ईडी ने आज सुबह उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि शुक्रवार को रानू साहू के यहां दूसरी बार छापा पड़ा है। इससे पहले रायगढ़ कलेक्‍टर रहते ईडी ने उनके रायगढ़ स्थित बंगले सहित अन्‍य स्‍थानों पर छापा मारा था। ईडी रानू साहू के आईएएस पति जेपी मौर्या से भी पूछताछ कर चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि रानू साहू को गिरफ्तार कर ईडी अपने कार्यालय ले गई है। वहां से कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि रानू साहू के यहां अब तक हुई जांच में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई है। अभी मामले की जांच चल रही है। ईडी रानू साहू के कोयला की अवैध वसूली में शामिल होने संदेह में ईडी ने यह कार्यवाही की है। इससे पहले छापे के दौरान ईडी रानू साहू के मायके में भी जांच कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *