• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर को रहेगी अवकाश या नहीं, देखिए मंत्रालय की अधिसूचना

BySamip Anant

Oct 31, 2023
Share this

रायपुर। कल एक नवंबर को छत्तीसगढ़ा राज्य का स्थापना दिवस है। राज्य सरकार स्थापना दिवस को अवकाश घोषित किया है। मगर इस बार कल छुट्टी नहीं रहेगी। इसकी वजह यह है कि राज्य स्थापना दिवस रेगुलर अवकाश की श्रेणी में नहीं है। सरकार ने इसे विशेष अवकाश घोषित किया है।

जाहिर है, राज्य और केंद्र में कुछ अवकाश विशेष होते हैं, जिन्हें हर साल आदेश निकालकर घोषित करना पड़ता है। मसलन, 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती का अवकाश रेगुलर अवकाश नहीं है। सरकार हर साल इसके लिए आदेश निकालती है।

बहरहाल, कल स्थापना दिवस अवकाश को लेकर लोगों में काफी संशय की स्थिति है। खासकर स्कूलों, शिक्षकों और कर्मचारियों के सोशल मीडिया ग्रुपों में सुबह से इस पर धड़ाधड़ पोस्ट डाले जा रहे हैं। हर आदमी यह कंफर्म करने की कोशिश में है कि कल छुट्टी रहेगी या नहीं।

एनपीजी ने लोगों की उत्सुकता को ध्यान में रखकर इस संबंध में जानकारी ली। इसमें पता चला कि विधानसभा चुनाव की वजह से इस बार कोई उत्सव नहीं हो रहा है। लिहाजा इस बार अवकाश नहीं रहेगा। राज्य के जीएडी सिकरेट्री डीडी सिंह से एनपीजी ने इसकी पुष्टि करने के लिए फोन लगाया। उन्होंने बताया, इस बार स्थापना दिवस पर अवकाश नहीं रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *