• Fri. Nov 6th, 2026

SBN24

NEWS

महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 महिला पर्यवेक्षकों के बदले गए सेक्टर

BySamip Anant

Nov 4, 2026
Share this

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में पदस्थ 17 महिला पर्यवेक्षकों के सेक्टर में परिवर्तन किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार सारंगढ़, कोसीर, बरमकेला, बिलाईगढ़ एवं भटगांव परियोजना क्षेत्रों में पदस्थ महिला पर्यवेक्षकों को नवीन सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश को कलेक्टर की स्वीकृति प्राप्त है।

जारी आदेश में सारंगढ़ परियोजना के अंतर्गत सारंगढ़-1 से दानसरा, माल्दा-ब से नवागढ़, कोसीर से केडार एवं जशपुर जैसे सेक्टरों में बदलाव किया गया है। वहीं बरमकेला, बिलाईगढ़ एवं भटगांव परियोजना क्षेत्रों में भी विभिन्न महिला पर्यवेक्षकों के सेक्टर बदले गए हैं।

विभागीय आदेश में सभी संबंधित पर्यवेक्षकों को नवीन पदस्थापना स्थल पर सात दिवस के भीतर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब संबंधित क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों की जिम्मेदारी नए सेक्टरों के अनुसार संचालित होगी। अब देखने वाली बात होगी कि इस बदलाव से विभागीय कामकाज में कितनी तेजी आती है और जमीनी स्तर पर आंगनबाड़ी सेवाओं एवं शासन की योजनाओं का संचालन कितना बेहतर हो पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *