रायपुर/सारंगढ़ :- छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने कृषि विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 42 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।


इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत सारंगढ़ जिले को भी नया उप संचालक मिला है। सूरज कुमार पंसारी को सारंगढ़ में उप संचालक के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी पदस्थापना से जिले के कृषि विभाग में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


कृषि विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को विभागीय कामकाज में कसावट लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
