बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह भटगांव थाना क्षेत्र के बिर्रा मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह की है। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10 – 11 बजे हुआ। सूत्र बताते है कि उक्त महिला मोटर साइकिल पर सवार थी, तभी बिर्रा मोड़ के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गई।

जिसमें शरीर से सिर अलग हो गया, टक्कर इतनी जोरदार थी कि – महिला मौके पर ही दम तोड़ दी। घटना की सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृतका की शिनाख्त व हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। बिर्रा मोड़ बना हादसों का ब्लैक स्पॉट लोगों के अनुसार बिर्रा मोड़ पर तेज रफ्तार और मोड़ के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर व संकेतक लगाने की मांग की है।
