• Fri. Nov 6th, 2026

SBN24

NEWS

शराब पीने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी संघर्ष तक ! कुशभाठा में दोनों पक्षों के 16 लोगों पर FIR

BySamip Anant

Nov 2, 2026
Share this



मारपीट का Video भी आया सामने

पवनी :-  सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सलिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशभाठा में शराब पीने से रोकने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद दो पक्षों के बीच मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सलीहा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर अलग-अलग प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस मामले में कुल 16 लोगों के नाम आरोपियों के रूप में दर्ज किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार गांव के सरपंच चंद्रशेखर नायक ने पवन खडिया, सज्जन खड़िया समेत कुछ लोगों को गांव में शराब बंदी है

आप लोग शराब मत पियो और गाली गलौच मत करो बोला तब शराब पी रहे लोगों ने सरपंच को गाली दी जिसके बाद सरपंच पक्ष के लोगों ने गाली दे रहे हो क्या कर मारपीट किया और पुलिस के हवाले आरोपियों को कर दिया जिसके बाद पुलिस ने शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और मामला जमानती होने के चलते उनको रिहा कर दिया । इसके बाद दूसरा दिन विवाद और बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गया। प्राप्त FIR की प्रतियों के मुताबिक, पुलिस ने मामले को एकतरफा न लेते हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज FIR में कुल 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है। FIR क्रमांक 0080 में भूपेन्द्र नायक, चंद्रशेखर नायक, मुकेश, झसकेतन, नरेश नायक, पिंटू नायक, हेमंत नायक और गिरधर नायक के नाम शामिल हैं।

वहीं FIR क्रमांक 0081 में पवन खड़िया, सज्जन खड़िया, उपसेन खड़िया, बसंत खड़िया, दोरी खड़िया, किशन बरिहा, दीपक यादव और सुखदेव यादव को आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना में दोनों पक्षों के करीब 9 लोगों को चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सरपंच पक्ष के लोगों के द्वारा शराब पीने वाले लोगों को बेदम मारपीट कर रहे हैं, जिसके आधार पर घटना को लेकर गांव में चर्चा तेज है।  ने दोनों पक्षों पर की कार्रवाई, जांच जारी इस पूरे मामले में सलीहा पुलिस की कार्रवाई इसलिए महत्वपूर्ण है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग FIR दर्ज की है।

किसी एक पक्ष की शिकायत पर ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी गई, बल्कि दोनों ओर से लगाए गए आरोपों को कानूनी प्रक्रिया में शामिल किया गया है। FIR में दर्ज तथ्यों के आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है। एक मामले की जांच उप निरीक्षक पुरेन्द्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों, मारपीट के वीडियो, घायलों के मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल सलीहा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद में किसकी क्या भूमिका रही और घटना के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *