• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

BIG BREAKING सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026 – 15 वार्डों का आरक्षण हुआ स्पष्ट, जानिए किस वार्ड में कौन-सा आरक्षण

BySamip Anant

Sep 28, 2026
Share this

सारंगढ़ मुख्यालय में वार्डवार आरक्षण जारी, 15 वार्डों में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण

सारंगढ़ :-  नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर सारंगढ़ मुख्यालय में वार्डवार आरक्षण की स्थिति सामने आ गई है। नगर पालिका क्षेत्र के कुल 15 वार्डों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में आरक्षण निर्धारित किया गया है। आरक्षण सूची सामने आने के बाद अब विभिन्न वार्डों में चुनावी गतिविधियों और संभावित दावेदारियों को लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है।

वार्डवार आरक्षण की स्थिति इस प्रकार है—

वार्ड क्रमांक 1 — इंदिरा गांधी वार्ड
अनुसूचित जाति (महिला)आरक्षित है।

वार्ड क्रमांक 2 — पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड
अनुसूचित जाति (मुक्त) वर्ग के लिए आरक्षित है।

वार्ड क्रमांक 3 — सुभाष चन्द्र बोस वार्ड
यह वार्ड अनारक्षित (महिला) आरक्षित किया गया है।

वार्ड क्रमांक 4 — चन्द्रशेखर आजाद वार्ड
यह वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित है।

वार्ड क्रमांक 5 — अकबर गंज वार्ड
यह वार्ड अनारक्षित (मुक्त) के लिए है।

वार्ड क्रमांक 6 — डॉ. राधाकृष्णन वार्ड
यह अनारक्षित (मुक्त) के लिए निर्धारित है।

वार्ड क्रमांक 7 — लाल बहादुर शास्त्री वार्ड
यह वार्ड अनारक्षित (मुक्त) के लिए आरक्षित है।

वार्ड क्रमांक 8 — शहीद भगत सिंह वार्ड
यह वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त) के लिए आरक्षित है।

वार्ड क्रमांक 9 — स्वामी विवेकानंद वार्ड
यह वार्ड अनारक्षित (महिला) के लिए आरक्षित है।

वार्ड क्रमांक 10 — मौलाना आजाद वार्ड
यह वार्ड अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
के लिए आरक्षित किया गया है।

वार्ड क्रमांक 11 — महात्मा गांधी वार्ड
यह वार्ड अनारक्षित (मुक्त) के लिए निर्धारित है।

वार्ड क्रमांक 12 — डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड
यह वार्ड अनारक्षित (मुक्त) के लिए है।

वार्ड क्रमांक 13 — सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड
यह वार्ड अनारक्षित (महिला) के लिए आरक्षित है।

वार्ड क्रमांक 14 — डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड
यह वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त) के लिए आरक्षित है।

वार्ड क्रमांक 15 — डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी वार्ड
यह वार्ड अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए आरक्षित किया गया है।

आरक्षण के बाद चुनावी तस्वीर में बदलाव  नगर पालिका के 15 वार्डों में अलग-अलग आरक्षण लागू होने से अब संबंधित वर्गों के संभावित प्रत्याशियों के बीच चुनावी तैयारियां शुरू होने की स्थिति बन गई है। विशेष रूप से महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों में संबंधित वर्ग से दावेदारी सामने आने की संभावना है। वहीं सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित वार्डों में भी संभावित प्रत्याशी अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *