• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

छत्तीसगढ़ विधानसभा से बीजेपी की सूची जारी, सारंगढ़ से शिव कुमारी चौहान बिलाईगढ़ से दिनेश जांगड़े प्रत्याशी

BySamip Anant

Oct 9, 2023
Share this

रायपुर :-भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपनी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. जिसमे सारंगढ़ से शिव कुमारी चौहान बिलाईगढ़ से  दिनेश जांगड़े प्रत्याशी

जिसमें कुल 64 विधासभा के प्रत्याशियों का नाम शामिल है. भाजपा ने 15 पूर्व मंत्री और 3 सांसद को टिकट दिया गया है. इस सूची से पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की घोषणा की थी. वहीं दूसरी सूची में 64 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. ऐसे में अब केवल 5 सीट पर ही प्रत्याशियों की घोषणा करना बाकी है. सबसे खास बात यह है कि, बीजेपी ने लगभग सभी सीटिंग एमलए को टिकट दिया है. केवल एक विधायक बिंद्रानवागढ़ के विधायक डमरू धर पुजारी की टिकट काटी गई है.

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भरतपुर सोनहट से चुनाव लड़ेंगी. सांसद गोमती साय को पत्थल गांव से टिकट मिला है.
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय कुनकुरी से उम्मीदवार बने है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह राज़नांदगांव से ही चुनाव लड़ेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *