• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

रविन्द्र राठौर बने प्रदेश अध्यक्ष — शिक्षकों के विश्वास की जीत, फेडरेशन में लोकतंत्र की गूंज

BySamip Anant

Nov 4, 2025
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय निर्वाचन में रविन्द्र राठौर ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। राजधानी रायपुर के भामाशाह भवन में सम्पन्न इस लोकतांत्रिक चुनाव में राठौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय गुप्ता को 68 मतों से पराजित किया।प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 186 मतदाताओं में से 183 ने मतदान किया। रविन्द्र राठौर को 116 मत, अजय गुप्ता को 48 मत, और अश्वनी कुर्रे को 19 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र हरमुख, सचिव पद पर राजू टंडन, और कोषाध्यक्ष पद पर शेषनाथ पांडेय ने जीत दर्ज की। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने कहा — “यह जीत शिक्षकों के विश्वास की जीत है।

मैं इस भरोसे को कभी टूटने नहीं दूंगा। शिक्षकों की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारना मेरी प्राथमिकता होगी।” उन्होंने आगे कहा कि, “यह संगठन चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मिसाल है। इसमें हार और जीत नहीं, बल्कि एक परिवार के भीतर जिम्मेदारी का बंटवारा है।”फेडरेशन के प्रदेश सचिव राजू टंडन ने बताया कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रदेश का पहला शिक्षक संगठन है जो पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराता है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ, जिसके बाद तुरंत मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। चुनाव आयोग के प्रभारी कौशल अवस्थी, सीडी भट्ट, रणजीत बनर्जी, सुरजीत सिंह चौहान और सिराज बक्श की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह फेडरेशन के संयोजक मनीष मिश्रा के हाथों प्रदान किए गए।
रविन्द्र राठौर ने कहा कि वह शीघ्र ही संगठन में नई टीम का गठन कर एक सशक्त और सक्रिय कार्यकारिणी तैयार करेंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी संस्थापक सदस्यों, जिला व ब्लॉक अध्यक्षों सहित सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। रविन्द्र राठौर के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष संकीर्तन नंद ने अपने ब्लॉक अध्यक्षों सहित पूरी जिला इकाई की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

यह जीत शिक्षक एकता और लोकतंत्र की सशक्त मिसाल बनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *