• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

खुले नाली में गिरकर चोटिल व मृत्यु पा रहे गोवंश – सतीश

BySamip Anant

Sep 19, 2025
Share this

सारंगढ़ । शहर में करीब एक हजार गोवंश खुले में घूम रहें है यें गोवंश कभी खुले नाली में गिरकर अपनी जान गंवा रहे हैं तो कभी इनकी चपेट में आकर शहर के लोग अकाल मौत का शिकार हो रहे या फिर चोटिल हो रहे हैं । अकेले सारंगढ़ में ही गोवंश की चपेट में आने से करीब तीन साल में ही 50 गाय की मौत हो चुकी है । सारंगढ़ नपा में कोई ध्यान देने वाला नहीं है। नाली सफाई के नाम पर सारंगढ़ नगर पालिका द्वारा नालियों को खोल तो दिया गया लेकिन उसे सफाई के बाद बंद नहीं किया गया ।जिससे लोगों को परेशानी हो रही है एवं हर दिन गौ माता उस पर गिर कर अपनी जान गवां रही है एवं कई लोग उस पर गिर रहे हैं । समाज सेवी सतीश ने कहा कि नपा से निवेदन करता हूं कि- जल्द खुले नालियों को ढका जाए ताकि आने वाले समय में और भी होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *