• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर निशा स्टील में भंडारे का आयोजन

BySamip Anant

Sep 20, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- निशा स्टील के संचालक हरी लाल यादव व उसके पुत्र समाजसेवी सतीश यादव के द्वारा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जवाहर भवन के सामने रायपुर रोड में वृहद भंडारे का आयोजन किया गया ।जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूड़ी , सब्जी और खीर , पुलाव का प्रसाद चखने के साथ ही ठंडई का आनन्द लिया । सुबह बाबा विश्वकर्मा की पूजा से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा । इस दौरान आयोजन मंडल के सदस्य समाजसेवी सतीश यादव ने कहा कि – यह भंडारा विगत दस वर्षों से अनवरत चल रहा है जिसमें प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करते है। भंडारे का आयोजन एक निःस्वार्थ सेवा के रूप में किया जाने वाला सामुदायिक भोजन कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य धार्मिक और सामाजिक उद्देश्यों को पूरा करना है। यह भक्तों के लिए भगवान को धन्यवाद देने का एक तरीका है, साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन प्रदान करने का एक सामाजिक कार्य भी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *