• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे के घर ED का छापा, 14 लोकेशन पर चल रहा सर्च ऑपरेशन

BySamip Anant

Mar 10, 2025
Share this

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज (10 मार्च) सुबह-सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर छापा मारा- उनके भिलाई स्थित आवास पर यह रेड मारी गई. इसके समेत छत्तीसगढ़ की कुल 14 लोकेशन पर ED की छापेमार कार्रवाई चल रही है. यह कार्रवाई कथित आर्थिक अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है. इसके तार शराब घोटाले से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते हुए बड़ा शराब घोटाला होने का आरोप लगा था. यह घोटाला करीब 2161 करोड़ का बताया जाता है. इस मामले में अब तक कई चर्चित अधिकारियों और एक पूर्व मंत्री की भी गिरफ्तारी हो चुकी है. ED छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जांच कर रही है. बता दें कि भूपेश बघेल साल 2018 से 2023 के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे. 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था.

भूपेश बघेल पर अपने कार्यकाल के दौरान दो और भी बड़े आरोप लगे हैं. महादेव सट्टा ऐप और कोल लेवी स्कैम में भी उन पर धांधली के आरोप लग चुके हैं. कोल लेवी स्कैम करीब 570 करोड़ का बताया जाता है. इन्हीं आरोपों के चलते भूपेश बघेल को पिछले लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. वर्तमान में वह कांग्रेस महासचिव हैं.

क्या करते हैं भूपेश बघेल के बेटे–
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का रियल स्टेट का कारोबार है. अक्सर खेतों के बीच से भी उनकी तस्वीरें आती रही हैं, जो बताती हैं कि वह खेती करना भी पसंद करते हैं. चैतन्य की शादी तीन साल पहले ही हुई है. उनकी पत्नी ख्याति भी किसान परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *