• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए खबर उजागर के संपादक मनीष सिंह रायपुर में हुए सम्मानित

BySamip Anant

May 27, 2024
Share this

रायपुर/रायगढ़ :- पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ का वार्षिक स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन 25/05/2024 दिन शनिवार को महराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज समता कॉलोनी रायपुर में प्रदेशाध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपभोक्ता संरक्षण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवदयाल वंशकार मुख्य अतिथि और उपाध्यक्ष चंदा पवार विशिष्ट अतिथि सहित कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए पत्रकारों और समाज के वरिष्ठ और प्रबुद्ध जनों की गरिमा मयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती माता की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई तथा मनचासीन मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियो को पुष्पा हार पहनकर स्वागत सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं अलग अलग राज्यों के पत्रकार संघ के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान एवं समाजिक गतिविधियों से जुड़े प्रबुद्ध जनों सहित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न संस्था प्रमुख जिनमे छत्तीसगढ़ मानव अधिकार फाउंडेशन उपभोक्ता संरक्षण समिति, अधिवक्ता संघ, वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण तथा कोरोना काल के समय अपनी जान की परवाह किये बिना अपने कर्तव्य का निर्वहन करने वाले वारियर्स का सम्मान किया गया। जिसमे पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए खबर उजागर के संपादक मनीष सिंह को पुष्पहार और मोमेंटो भेट सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में रायगढ़ से पंचम सिंह ठाकुर , सुनील नामदेव, कैलाश आचार्य, राजा खान, प्रशांत गुप्ता, सुशील सिंह ऋतिक श्रीवास अन्य कई पत्रकार साथी भी मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *