• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

सारंगढ़ के मुख्य मार्ग में किया गया मतदाता मशाल रैली

BySamip Anant

Apr 29, 2024
Share this

मशाल जलाकर शत प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- आगामी 7 मई को योग्य उम्मीदवार को मतदान देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में आम नागरिकों द्वारा सहयोग देने तथा शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने सोमवार की संध्या को स्वीप मशाल रैली का शुभारंभ किया।

यह रैली सारंगढ़ के मुख्य मार्ग में कलेक्टोरेट से जवाहिर भवन तक लगभग एक किलोमीटर तक आजू बाजू लोगों के भीड़ के मध्य में मतदाता जागरूकता करते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़, सब्बो जाबो वोट देहे बर का नारा लगाते हुए निकली।

इस कार्यक्रम में एआरओ डॉ स्निग्धा तिवारी, स्वीप नोडल हरिशंकर चौहान, खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, मार्कफेड अधिकारी मनोज यादव, सीएमओ राजेश पांडेय, सीईओ सारंगढ़ संजू पटेल, सीईओ बरमकेला प्रज्ञा यादव, सीईओ बिलाईगढ़ प्रतीक प्रधान, बिहान के अधिकारी संदीप तंबोली, मनरेगा अधिकारी युवराज पटेल समेत बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी, बिहान समूह की महिलाएँ, पत्रकार भरत अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

स्वीप मशाल रैली में परदेश नहीं जाव जी, वोट देबर आव जी का भी नारा लगाते हुए शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से मतदान करने के लिए संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *