• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

जिला न्यायाधीश श्री अरविन्द कुमार सिन्हा ने उप जेल सारंगढ़ का किया भ्रमण

BySamip Anant

Apr 29, 2024
Share this

अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बंदियों को दी विधिक सहयोग की जानकारी

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- माननीय जिला न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अरविन्द कुमार सिन्हा ने कुमारी राधिका सैनी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सारंगढ़ बिलाईगढ़, श्रीमती पारूल श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट सारंगढ़-बिलाईगढ़, अंकिता मुदलियार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के साथ उप जेल सारंगढ़ का भ्रमण किया। माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा बंदियो से मिलकर उनके मामलों के संबंध में पूछताछ की गई तथा विधिक साक्षरता शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 एवं नालसा द्वारा समय-समय पर पात्र बंदियों की रिहाई हेतु चलाये जा रहे अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर के दौरान जिन बंदियों के मामले में अधिवक्ता नही है उनकी ओर से पैनल अधिवक्ता मामले में पैरवी करेंगे तथा जमानत आदि की कार्यवाही करेंगे। छोटे अपराधों में निरूद्ध ऐसे बंदी, जो लम्बे समय से जेल में है, उन्हे जेल लोक अदालत में अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर रिहा हो सकने की जानकारी दी गई। इस शिविर में कुमारी राधिका सैनी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सारंगढ़ बिलाईगढ़, श्रीमती पारूल श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट सारंगढ़-बिलाईगढ़, श्रीमती अंकिता मुदलियार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़, तथा उप जेल के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालिंटियर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *