• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

सरिया पुलिस के हत्थे चढ़े 02 अवैध शराब तस्कर

BySamip Anant

Apr 29, 2024
Share this

मोटर सायकल में परिवहन करते आरोपियों से 20 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त

आरोपी का नाम-01– कीर्तन चौहान पिता पुनीराम चौहान उम्र 26 वर्ष सकिन बोईरडीह थाना बरमकेला

02–गंगाराम साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 52 वर्ष सकिन बोइरडीह थाना बरमकेला जिला सारंगढ बिलाईगढ


सरिया:- पुलिसअधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है की दिनांक 29/04/2024 को हमराह स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम बोइरडीह का एक व्यक्ति अपने साथी के साथ ओडिसा से कच्ची महुआ शराब लेकर बोइरडीह थाना बरमकेला जा रहा है की मुखबिर सूचना पर गवाहों के साथ ग्राम खैरगढ़ी और अमूर्रा के मध्य कच्ची सड़क में घेराबंदी किया गया जो एक लाल रंग के मोटर सायकल बजाज डिस्कवर सीजी13 M 0742 में दो व्यक्ति आते दिखे जिसे रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम 01 कीर्तन चौहान पिता पुनीराम चौहान उम्र 26 वर्ष सकिन बोईरडीह थाना बरमकेला
02–गंगाराम साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 52 वर्ष सकिन बोइरडीह थाना बरमकेला जिला सारंगढ बिलाईगढ का होना बताये जिनके कब्जे से एक सफेद रंग की झिल्ली में रखा 20 लिटर देशी कच्ची महुआ शराब कीमती 4000 बरामद किया गया | शराब के संबंध में आरोपियों को नोटिस देने पर कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताये कि उक्त कच्ची महुआ शराब और मोटर सायकल को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुये धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *