• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

रायगढ़ शहर से लापता हुई बालिका जिला जांजगीर-चांपा से की गई दस्तयाब, बालिका को भगा ले जाने वाला आरोपी पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार….

BySamip Anant

Jul 26, 2023
Share this

रायगढ़। कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से 13 जुलाई को लापता हुई बालिका को जिला जांजगीर चांपा के ग्राम केरा में *आरोपी कृष्णा यादव पिता स्वर्गीय पंचू यादव (25 साल)* के पास से दस्याब किया गया है । बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन, मेडिकल बाद प्रकरण में धारा 294, 506, 366, 376(2)(ढ) आईपीसी एवं 6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए आरोपी कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर आज रिामांड पर भेजा गया है ।

बालिका के परिजन 15 जुलाई को थाना कोतवाली में बालिका के अचानक 13 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी पर *धारा 363 आईपीसी* का अपराध दर्ज कर बालिका की लगातार पतासाजी की जा रही थी, इसी दरम्यान बालिका के ग्राम केरा, जांजगीर-चांम्पा में होने की सूचना मिली जिस पर तत्काल महिला पुलिस अधिकारी के साथ कोतवाली पुलिस की टीम जाकर आरोपी कृष्णा यादव के कब्जे के पास से बालिका को दस्तयाब कर आगे विवेचना कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *