• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

घरघोड़ा स्कूल बस दुर्घटना … हादसे में 24 स्कूली बच्चे हुए घायल, 5 रायगढ़ रेफर

BySamip Anant

Jul 19, 2023
Share this

घायल स्कूली बच्चों में 10 लड़के और 14 बच्चियां शामिल
सेंटान्स स्कूल घरघोड़ा की है बस, बरौद कालरी व आस पास गांव के हैं बच्चे
स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रही थी बस
कंचनपुर मोड़ के पास ट्रेलर बस से सीधी टकरा गई
ट्रेलर चालक भी पकड़ा गया, उसे भी अस्ताल में भर्ती कराया गया

एसडीओपी दीपक मिश्रा ने मीडिया को दी जानकारी

SBN 24 न्यूज़-19 जुलाई। घरघोड़ा के कंचन पुर के पास स्कूली बस और ट्रेलर के बीच हुए आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में 24 स्कूली बच्चे घायल हो गये हैं जिसमें से दो बच्चों को रायगढ़ रेफर किया गया है। स्कूल बस मिशन स्कूल घरघोड़ा की है और बरौद कालरी व आस पास गांव के बच्चे हैं। स्कूल के छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए बस निकली थी।

इस संबंध में एसडीओपी दीपक मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सेंटान्स इंग्लिश मीडियम स्कूल घरघोड़ा से 24 स्कूली बच्चों के साथ में निलेश बेहरा की स्कूल बस क्रमांक CG 13 AS 7277 स्कूली बच्चों को लेकर बरघाट बरौद क्षेत्र में छोड़ने जा रही थी जो धर्मजयगढ़ रोड में कंचनपुर बायपास के पास बरौद की ओर से सामने से आ रही ट्रेलर CG11BF 9910 से टकरा गई जिसमे बस सवार 10 बालक और 14 बालिका सवार थे जिन्हे सबसे पहले अस्पताल लाया गया है इसमें से 5 बच्चों को प्राथमिक उपचार और परीक्षण उपरांत बेहतर उपचार हेतु रायगढ़ रेफर किया गया है तथा बस ड्राइवर को भी रेफर किया गया है। अन्य सभी 19 बच्चों को परीक्षण उपरांत आवश्यकतानुसार प्राथमिक उपचार बाद परिजनों के साथ भेजा जा रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

स्कूली बस व ट्रेलर में भिड़ंत

उन्होंने बताया कि घटना इतना जोरदार थी दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद बस चालक का पैर केबिन में ही फंस गया था जिसे किसी तरह से निकाला गया और उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं ट्रेलर चालक घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहा था जिसे भी हिरासत में लेकर उसके भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *