• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

विनायक एकेडमी मधाईभांठा मे पेरेंट्स वरशीप सेलिब्रेशन वर्षिक उत्सव का हुआ आयोजन..

BySamip Anant

Feb 12, 2024
Share this

बच्चों पालकों मे दिखा खासा उत्साह, छात्र छात्राए हुए सम्मानित….

सारंगढ़ / सारंगढ़ जिले के विनायक एकेडेमी मधाईभांठा मे आज मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप मे एक दिवसीय पेरेंट्स वरशीप सेलिब्रेशन मनाया गया जिसमे छात्र छात्राओं सहित सैकड़ो कि संख्या मे पालक गण उपस्तिथ रहे खास कर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक एवं संस्कार देने के लिए स्कूल परिसर में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया।

इस दौरान सबसे पहले पालको को एवं छात्र छात्राओं एवं मुख्य अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया जिसमें बच्चों द्वारा भारतीय संस्कृति पर आधारित शानदार कार्यक्रम पेश किया।

इस दौरान बच्चों ने पूजा की थाली सजाकर माता पिता को तिलक लगाकर पुष्प मालाएं अर्पित की और उनका मुंह मीठा करवा पूजन किया। माता पिता ने बच्चों को हृदय से लगाकर आशीर्वाद दिया।

इस कार्यक्रम का संचालन इसी स्कूल के छोटे बच्चों द्वारा इंग्लिश में मंच संचालन किया, जिसकी सभी ने खूब प्रसंशा की

जिससे आज के मुख्य अतिथि कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़, उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ व विशिष्ट अतिथि नरेश चौहान जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, देवराज दीपक कार्यकारी जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, युवराज निराला,कुसुम लता चौहान,नरसिंहपुर

प्रसाद यादव पूर्व प्राचार्य दुलीचंद कालेज एवं डायरेक्टर रूद्र साहू एवं समस्त विनायक पब्लिक के स्टाफ मौजूद रहे

सबसे पहले अतिथियों ने सरस्वती गणेश के प्रतिमा पर अगरबत्ती जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया

तथा बारी बारी से अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया स्वागत कड़ी के पश्चात् विद्यालय में पहुंचें अभिभावकों व गणमान्यों का अभिवादन किया और इस दिन को मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाने पर काफ़ी सराहा नरेश चौहान ने बताया कि आज कल के बच्चों में नैतिक संस्कार कम हो गए हैं। बच्चों को अपने माता पिता की सेवा और सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने माता पिता से भी आग्रह किया कि अपने बच्चों को मोबाइल फोन कम दें। उन्होंने कहा कि बच्चे कभी भी अपने माता पिता का ऋण नहीं उतार सकते।

हमें अपने माता पिता की आज्ञा का सदैव पालन करना चाहिए और कभी भी उनका दिल नहीं दुखाना चाहिए। हमें भी श्रवण व भगवान श्री राम जी की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए माता पिता का सम्मान करना चाहिए।

इस मौके पर सभी बच्चों ने प्रण लिया कि हम अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में शाला प्रबंधन द्वारा सहयोग किया गया। इस मौके पर समीप अनंत, मिथुन यादव एवं समस्त पालक गण उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *