• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

कलेक्टर श्री चौहान ने जनदर्शन में नागरिकों को कार्यवाही का दिए आश्वासन

BySamip Anant

Feb 13, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने कलेक्टोरेट परिसर में जनदर्शन में नागरिकों के आवेदन पर कार्यवाही के आश्वासन दिए। कलेक्टर श्री चौहान ने लाइन में खड़े आवेदकों को उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुना। जनदर्शन में कलेक्टर को प्रधानमंत्री आवास, कब्जा हटाने, वन अधिकार पत्र प्रदान करने, धान बोनस, सारंगढ़ के साहनी बस्ती की समस्याओं, भटगांव नहर निर्माण का मुआवजा, ठेकेदार दीपक अग्रवाल के द्वारा जबरन सड़क निर्माण पर रोक लगाने, बोनस राशि भुगतान, किसान ऋण पुस्तिका, अनुकंपा नियुक्ति, भटगांव के मुक्तिधाम को तोड़कर व्यावसायिक कांप्लेक्स निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही, पेट्रोल पंप स्थापना के लिए एनओसी आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *