• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

सतनामी समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए कलेक्टर श्री चौहान

BySamip Anant

Feb 11, 2024
Share this

इच्छुक परिवार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लें : कलेक्टर श्री चौहान

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- कलेक्टर श्री के एल चौहान सारंगढ़ के पुष्प वाटिका में आयोजित सतनामी समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। कलेक्टर श्री चौहान ने सर्वप्रथम बाबा गुरु घासीदास जी के पूजा स्थल सतनाम जैतखाम का पूजा वंदन किया। कलेक्टर श्री चौहान ने इस अवसर पर बाबा गुरु घासीदास और बाबा अंबेडकर के कार्यों का नमन किया। उन्होंने कहा कि इस पुनीत सामाजिक कार्य के लिए मुझे आमंत्रित किया, इसके लिए धन्यवाद। किसी परिवार को परिचय सम्मेलन से अपना बहु या दामाद खोजने में सुविधा होता है। सभी समाज के लिए यह बहुत ही जरूरी कार्यक्रम है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के माध्यम से प्रति जोड़े को पचास हजार का सहयोग प्रदान करता है।

आप सभी इच्छुक अपने नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका से मिलकर वर वधु का पंजीयन जरूर कराएं, ताकि आगामी दिनों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में आप सभी को इस योजना का लाभ मिले। इसी प्रकार केंद्र या राज्य सरकार की कोई भी योजना, लोन आदि का लाभ के लिए आप सभी आवेदन करें और किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसका मुझे अवगत कराएं। आप सभी अपने परिवार,पड़ोस, रिश्तेदार, समाज, गांव, शहर के विवाहित महिला जिनकी आयु 21 वर्ष हैं, उन सभी का महतारी वंदन योजना का फॉर्म जरूर जमा करें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य योजनाओं से लाभ के बारे में भी सम्मेलन में शामिल लोगो को जानकारी दिया। इस सम्मेलन में लगभग 100 युवाओं ने जीवनसाथी के लिए अपना परिचय मंच में आकर दिया। इस अवसर पर श्री देव कोशले, श्री शैल कुमार, श्री अक्षय महिलाने, श्री भूपेंद्र जितेंद्र, पुराइन,रामकुमार, अजय, कमल किशोर (कोसले), हेमलाल बंजारे, लक्ष्मी बघेल, पुस्तिका निराला, जितेंद्र भास्कर, प्रिया भारद्वाज ,अशोक भारद्वाज, निलेश नवरंग, जयसिंह खुटे, तुलाराम जोल्हे, गीता चेलके, लक्ष्मण सिंह बघेल, रामकुमार जोल्हे, हेमंती भारती, तृप्ति,हिरण कोसले, सुंदरमती शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *