• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

बड़ी खबर- पैरा के ढेर में अज्ञात नवजात बच्चा मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी… डायल 112 ने पहुँचाया हॉस्पिटल

BySamip Anant

Jul 16, 2023
Share this

अज्ञात शिशु के मामले में एसडीओपी मिश्रा के मार्गदर्शन में जाँच जारी

लैलूंगा। लैलूंगा थाना के ग्राम पंचायत गहनाझरिया में पैरा में एक बच्चा मिला , ग्रमीण ने देखने के बाद 112 को डायल कर सूचना दी गई , सूचना पर 112 की स्टाप ने बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में भर्ती कराया गया है। बताए जानकारी अनुसार बच्चा स्वस्थ है बच्चे को डॉक्टर की देखरेख में रखा गया है । डायल 112 में आरक्षक 773 सुमित चालक 1223 कान्ति कुमार व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका सराहनीय रही ।सूत्रो से प्राप्त जानकारी अनुसार किसी महिला ने नवजात शिशु को लोकलाज के भय से पैरावट में रखने की बात सामने आ रही है पूरे मामले को लेकर एसडीओपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस जांच में जुट गई है बहुत जल्दी नवजात बच्चे की शिनाख्त की जा सकती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *