अनिकृति की फ़िल्म “नोनी के अनहोनी” 24 नवंबर को होगी रिलीज़,अनिकृति के फ़ैन्स को है बेसब्री से इंतज़ार
हीरोइन लापता, हीरो पहुंचा राजिम, जानिए क्या है मामला,,,, छत्तीसगढ़ी फिल्म “नोनी के अनहोनी का अनोखा प्रमोशन।

पारिवारिक छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म नोनी के अनहोनी की शूटिंग एक जनवरी से शुरू हुई थी… फिल्म में जगदलपुर से कवर्धा तक छत्तीसगढ़ के कई मनोरम दृश्य देखने को मिलेगी साथ ही यहाँ की संस्कृति और सभ्यता का भी दर्शक लुत्फ उठा पायेंगे।
छत्तीशगढ़ के नीचे दिए गए सिनेमाघरों में 24 नवम्बर को फ़िल्म रिलीज हो रही है-

एचडी प्रोडक्शन की पेशकश इस फिल्म के निर्माता होमन देशमुख और वीरेंद्र शुक्ला हैं। फिल्म में क्रिएटिव प्रोडूसर की भूमिका में डॉक्टर गौरव शर्मा व फिल्म निर्माता होमन देशमुख होंगे। पत्रकारवार्ता में बताया गया कि, फिल्म में छत्तीसगढ़ के कुछ खास पारम्परिक व्यंजन पर विशेष ध्यान देने के अलावा टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इसे हमारे राज्य के कुछ खूबसूरत स्थानों में शूट किया गया है, ताकि राष्ट्रीय सिनेमा को छत्तीसगढ़ की तरफ और आकर्षित कर सकें और छत्तीसगढ़ की ज़्यादा से ज्यादा जानकारी दे सकें।

इस फिल्म में मुख्य कलाकार अनिकृति चौहान और एवरग्रीन विशाल है, साथ ही फिल्म में अनिल शर्मा, संजय महानंद, उपासना सिंह और अनुराधा दुबे जैसे ए कलाकार भी देखने को मिलेंगे। फ़िल्म के लेखक बैकुंठपुर के राहुल यादव है, जो बॉलीवुड के फिल्म और गाने लिखने का भी कार्य कर चुके है, यह उनके द्वारा लिखित पहली छत्तीसगढ़ी मूवी है।
