तहसीलदार हुआ सस्पेंड :
बलौदाबाजार जिले के अंतर्गत सुहेला तहसील में राजस्व विभाग द्वारा तहसीलदार कुणाल सवैया को निलंबित कर दिया गया है और बस्तर भेज दिया गया है ।
पढ़ें पूरा मामला
पूरा मामला बलौदाबाजार जिले के अंतर्गत सुहेला तहसील का है जहां एक किसान हीरालाल साहू के जमीन को कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप कब्जा कर लिया गया है इस हेतु किसान हीरालाल साहू न्याय पाने के लिए कई दिनों तक तहसील ऑफिस का चक्कर लगा रहा था और प्रशासनिक अधिकारी किसान की बात अनसुना करके जेल भेज देने की धमकी दे रहे थे । जब तहसीलदार द्वारा कहा गया कि हंगामा करोगे तो जेल भेज दिए जाओगे, इस वक्तव्य को सुनकर किसान ने प्रशासनिक उपेक्षा को देखते हुए आहत होकर 12 मार्च को तहसील कार्यालय में ही कीटनाशक खा लिया था , फिरहाल किसान का इलाज अभी जारी है ।

