• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक 1 मई को, पत्रकार सुरक्षा कानून के विषयों पर होगी विचार विमर्श – गोविंद शर्मा ( प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति)

Share this

महासमुंद – छत्तीसगढ़ में पत्रकारों पर बढ़ती प्रताड़ना को देखते हुए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने 1 मई, मजदूर दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू कराने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।


बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कालावाडिया, राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह परिहार और नितिन सिन्हा भी शामिल होंगे। समिति के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा भारत ने जानकारी दी कि प्रदेश में पत्रकारों के खिलाफ उत्पीड़न के लगातार मामले सामने आ रहे हैं, जिससे पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग और भी जरूरी हो गई है।


गोविन्द शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को बने 14 माह हो चुके हैं, लेकिन अब तक पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में संगठन अब इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की राह पर आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और संगठन से जुड़े अन्य पत्रकार शामिल होंगे और आगे की रणनीति तय की जाएगी। सभी सदस्यों की उपस्थिति को अनिवार्य बताया गया है।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि छत्तीसगढ़ में जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए, ताकि पत्रकार स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *