• Tue. Apr 28th, 2026

इंडस्ट्री और बैंकर्स मीट का आयोजन सरायपाली में 29 अप्रैल को

Share this



महासमुंद : रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद द्वारा इंडस्ट्रीज और बैंकर्स मीट का आयोजन 29 अप्रैल 2026 को अपराह्न 3 बजे से जोका कैफे, नगर पालिका के पास पतेरापाली रोड, सरायपाली में किया जाएगा।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों तथा बैंक अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए बैंकिंग सेवाओं, ऋण योजनाओं एवं वित्तीय सहायता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना तथा उद्यमियों को आने वाली वित्तीय चुनौतियों के समाधान के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करना है। कार्यशाला में बैंक अधिकारी, एमएसएमई उद्यमी, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सहित अन्य इच्छुक व्यक्ति शामिल होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाएं, छूट, अनुदान एवं रियायतों की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से संबंधित जानकारी भी साझा की जाएगी।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने विकासखंड सराईपाली के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों से इस निःशुल्क कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।