• Tue. Apr 21st, 2026

छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री का चेहरा हुआ फाइनल…सांसद रहे नेता की नाम पर लगी मुहर

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Dec 10, 2023
Share this

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के सीएम पद पर नाम का ऐलान कर दिया है. विष्णुदेव साय को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. विष्णुदेव छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष भी रह …

विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के सीएम पद पर नाम का ऐलान कर दिया है. विष्णुदेव साय को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. विष्णुदेव छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 2 साल 68 दिन तक उन्होंने इस जिम्मेदारी को निभाया. साथ ही रायगढ़ सीट से सांसद भी रहे हैं. 

विष्णुदेव साय.

विष्णुदेव साय.

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में सीएम पद पर नाम का ऐलान कर दिया है. विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. बड़ा दांव खेलते हुए बीजेपी ने आदिवासी नेता को सूबे का चेहरा बनाया है. बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया है. इस तरह तमाम अटकलों पर विराम लग गया है.

विधायक दल की बैठक में लिए गए इस फैसले में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा और दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद रहे. सुबह करीब नौ बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक रायपुर पहुंचे. दोपहर बारह बजे से विधायकों के साथ सीएम के नाम पर मंथन चला.

सीएम पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद विष्णुदेव साय की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, ‘ बतौर मुख्यमंत्री सरकार के जरिए बीजेपी के संकल्प पत्र (मोदी की गारंटी) को पूरा करने की कोशिश करूंगा. सरकार द्वारा किया जाने वाला पहला काम आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों की मंजूरी होगा.

अटकलों पर विराम, आदिवासी नेता को कमान

कहा जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में सीएम का नाम तय होने के बाद दिल्ली से मुहर लगी. जैसा कि अटकलें लगाई जा रह…

विष्णुदेव के साथ ही चर्चा में थे ये नाम

छत्तीसगढ सीएम पद पर कई दावेदार थे. इसमें खुद रमन सिंह थे. साथ ही अरुण साव, ओपी चौधरी और रेणुका सिंह के नाम शामिल रहा. आदिवासी सीएम के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही रेणुका सिंह का नाम आगे चल रहा था. बता दें कि छत्तीसगढ में सारे कयासों को पलटते हुए बीजेपी ने शानदार जीत हासिल करने हुए 54 सीटें हासिल की हैं. जबकि कांग्रेस 34 सीटें जीत सकी.

कुनकुरी सीट से विधायक चुने गए हैं विधायक

विष्णुदेव ने छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. इसमें उन्होंने कांग्रेस के उद मिंज को हराया. विष्णुदेव को 87604 और उद मिंज को 62063 वोट मिले थे. विष्णुदेव छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 2 साल 68 दिन तक उन्होंने इस जिम्मेदारी को निभाया. साथ ही रायगढ़ सीट से सांसद भी रहे हैं.