• Sat. May 30th, 2026

SBN24

NEWS

बिजराभाठा से नौगढ़ी के बीच भीषण हादसा : लोगों से भरी ट्रैक्टर पलटी

Share this

बसना: कल शाम बुधवार को तकरीबन 6 के आसपास बिजराभाठा से नौगढ़ी की ओर जाती हुई एक ट्रैक्टर मिलाराबाद के पास ड्राइवर की लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर गहरी खेत में जा गिरी जिसमें लगभग 18 से 20 की संख्या में लोग सवार थे , सवार लोगो में से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनको जांजगीर चांपा रेफर कर दिया बताया जा रहा वही लगभग 14 लोगों को बसना शासकीय अस्पताल ले जाया गया और वही से श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर लाया गया , घायल व्यक्तियों में महिला पुरुष बच्चे सभी शामिल थे , मिली सूचना के अनुसार कुछ लोगों के हाथ पैर भी टूट गए गया है। ट्रैक्टर पचपेड़िया के कन्हैया सिदार का बताया जा रहा है।

                   घटना के तुरंत बाद लोगों द्वारा पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दिया गया जिसमें भंवरपुर चौकी और बसना थाना के पुलिस विभाग की मौजूदगी में घायलों को पुलिस वाहन और एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया , भंवरपुर चौकी द्वारा ट्रैक्टर वाहन को जप्त कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।