• Tue. May 19th, 2026

SBN24

NEWS

Share this

महासमुंद ( पिथौरा) : पूरा मामला महासमुंद के पिथौरा थाना अंतर्गत आने वाले गांव डुमरपाली( झलप ) का है जहां एक एक बुजुर्ग पर गांव के ही बदमाश के द्वारा जानलेवा हमला किया गया, जिससे महेश पटेल को बहुत गंभीर चोट आई है ।

गांव के महेश पटेल द्वारा अपने घर के सामने में मंदिर के मरम्मत के लिए रेती रखा गया था जिसे प्रेमशंकर बरीहा द्वारा सड़क में फैलाया जा रहा था जिसे महेश पटेल एवं उनके परिवार वालों ने मना किया , मना करने पर प्रेमशंकर द्वारा गली गलौज किया गया एवं किसी हथियार से महेश पटेल पर जानलेवा हमला कर दिया, और महेश पटेल  घायल हो गया।

प्रेमशंकर गांव में और कई अपराध कर चुका है ऐसे ग्रामीणों का कहना है , मामले की पूरी जानकारी पिथौरा थाना में देकर एफ आई दर्ज करा लिया गया है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) , 296, एवं 351(2) के तहत दर्ज कर अपराध कायम किया गया है।

थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि अपराधी को अभी शाम में (14/1/2025)को थाना लाया जाया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी।

अब देखना यह होगा कि पुलिस कितने देर और कितने दिन में अपराधी को हिरासत में लेती है ।

⭕विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत जनजागरूकता एवं शिविरों का आयोजन

⭕किसानों को दी गई आधुनिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी

⭕किसान रथ के माध्यम से 50 ग्रामों के 4520 किसानों को किया गया प्रेरित
बिग ब्रेकिंग : मिरौनी बैराज में 1 व्यक्ति की मौत, आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल
⭕ग्राम हरदा बसना में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

⭕शासन की मंशा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना – श्रीमती कोसरिया

⭕कलेक्टर श्री लंगेह ने आवेदनों के निराकरण में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश