• Tue. Apr 21st, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, ये है वजह…

Samip Anant

BySamip Anant

Dec 18, 2023
Share this

रायपुर :- विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सौंपने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है.

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे इस त्यागपत्र में लिखा है कि
वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया है. अतः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मेरा त्यागपत्र सादर प्रस्तुत है, कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार किया जाए.