• Tue. Apr 21st, 2026

सबसे पहले आपके विधानसभा के सटीक रिजल्ट पाने के लिए देखिए ये खबर….

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Dec 3, 2023
Share this

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है. अगर आप भी सबसे पहले और सबसे विश्वसनीय चुनाव परिणाम जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. जानें कहां और कैसे देख सकते हैं…

लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है चुनाव.

मतगणना उसका सबसे अहम भाग है. मतगणना से ही तय होता है कि लोगों ने किस पार्टी को सरकार बनाने का मैंडेट दिया है. यानी किस पार्टी को सरकार बनाने का अधिकार दिया है. इसलिए चुनाव के बाद हर पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों को भी इस बात का इंतजार रहता है कि चुनाव के नतीजे किसके पक्ष में होंगे. कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि विधानसभा चुनाव के परिणाम का अगर आप भी इंतजार कर रहे हैं, तो सबसे पहले और सबसे विश्वसनीय सूचना आपको कहां मिलेगी. बता दें कि छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनावों और नगालैंड की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना आज रविवार (3 दिसंबर) को सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है.

जिसका सबसे पहले परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक को ओपन कर यह सॉफ्टवेयर डाऊनलोड कर ले…और रहे सबसे आगे 👇👇👇

Let me recommend you Election Commission of India Voter Helpline

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.eci.citizen