• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

तालाब में डूबे दोनों बच्चों के शव बरामद

BySamip Anant

Nov 23, 2023
Share this

कोरबा :- तालाब में नहाने गए एक ही घर के दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई. यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है. घटना की सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंची थी. एक बच्चे का शव बुधवार को मिल गया है. वहीं एक बच्चे के शव को आज तालाब से निकाला गया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.गहरे तालाब में डूबे दूसरे बच्चे के शव को SDRF की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. बता दें कि कल दोपहर दोनों बच्चे घर मे बिना बताए तालाब नहाने गए थे. तालाब गहरा होने की वजह से दोनों बच्चे तालाब में डूब गए थे. गोताखोरों ने घंटों रेस्क्यू करने के बाद बुधवार को एक बच्चे मनीष प्रसाद के शव को बाहर निकाला था. अंधेरा होने की वजह से दूसरे बच्चे को नहीं निकाल पाए थे.बिलासपुर के SDRF व पुलिस की टीम आज सुबह डूबे दूसरे बच्चे अनुराग बहेरा के शव को तालाब से रेस्क्यू कर बाहर निकाला. घटना स्थल के पास परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही. मौके पर पुलिस की टीम भी मौजूद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *