• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

कोतवाली पुलिस ने संजय मार्केट में किया शराब रेड कार्यवाही….

BySamip Anant

Oct 23, 2023
Share this

110 पाव देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई….

*रायगढ* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर कोतवाली पुलिस शहर में अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालों पर मुखबिर लगाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में आज थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा शहर के संजय मार्केट के लोकेश निषाद तथा दिलीप आचार्या के नाश्ता होटल में अवैध रूप से शराब विक्रय की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया ।

पुलिस टीम ने आरोपी लोकेश निषाद के कब्जे से 56 पाव देशी प्लेन/ देशी मसाला मदिरा की जप्ती की गई है । वहीं आरोपी दिलीप आचार्या के कब्जे से 54 पाव देशी प्लेन मदिरा *कुल 110 पाव देशी प्लेन मदिरा कीमती ₹9,270 की जप्ती* आरोपियों से किया गया है । थाना कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में शराब रेड कार्यवाही हेतु बनाई गई टीम में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक गौतम सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे, आरक्षक मनोज पटनायक और भगवती प्रसाद रत्नाकर शामिल थे ।

गिरफ्तार आरोपी–
(1) दिलीप आचार्या पिता स्व0 सुभाष आचार्या उम्र 55 वर्ष साकिन थाना जूटमिल के पीछे थाना जूटमिल जिला रायगढ़
(2) लोकेश निषाद पिता परदेशी निषाद उम्र 34 वर्ष साकिन शंकरनगर धागरडिपा वार्ड नं0 02 रायगढ़ थाना कोतवाली जिला रायगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *