• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

फ्लाइंग स्क्वाड और कोतवाली पुलिस को वाहन चेकिंग दौरान बाइक चालक के बैग में मिला ₹7,42,000…

BySamip Anant

Oct 22, 2023
Share this

बाइक चालक पेश नहीं कर पाया कोई कागजात, कोतवाली पुलिस जब्त की संदिग्ध रकम

। आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 निष्पक्ष व शांतिपूर्ण करने के उद्देश्य से कलेक्टर रायगढ़ श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर फ्लाइंग स्क्वाड (FST) व पुलिस टीमें पेट्रोलिंग के माध्यम से एवं विभिन्न चेक पॉइंट में नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच कर निर्वाचन व्यय, निर्वाचन सामग्री एवं बिना अनुमति निर्वाचन प्रचार- प्रसार पर निगाह रखे हुए है। इसी क्रम में आज दिनांक 22/10/2023 के दोपहर फ्लाइंग स्क्वाड और कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान ढिमरापुर चौक पर पूंजीपथरा की ओर से रायगढ़ आ रहे बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल के चालक के बैग में रखे ₹7,42,000 नगद रकम की जप्ती कर जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचना दी गई है ।

वाहन चेकिंग दौरान संदिग्ध रकम के साथ पकड़े गए मोटरसाइकिल बजाज सीटी 100 क्रमांक सीजी 12 यू.ए. 2536 का चालक रामशेखर सिंह पिता कन्हैया प्रसाद उम्र 38 साल निवासी मधुबनपारा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ को जिले में आचार संहिता के प्रभावशील होने तथा 50,000 रूपये से अधिक कैश के परिवहन को आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया और बैग में रखें ₹7,42,000 के संबंध में पूछताछ किया गया जिसमे रामशेखर सिंह कोई संतोषजनक जवाब अथवा रकम सबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया जिससे जांच टीम ने रकम को संदिग्ध मानकर जब्त किया गया है । थाना कोतवाली रायगढ़ में धारा 102 सीआरपीसी के तहत नगद रकम की विधिवत जप्ती की गई है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय को कार्यवाही की जानकारी दी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *