• Fri. Nov 20th, 2026

SBN24

NEWS

दुकान खोलने से मना किया तो गमले फेंके, ढाबे में की तोड़फोड़! चौकी पहुंचा पीड़ित

BySamip Anant

Nov 12, 2026
Share this

ढाबा खोलने से मना करने पर तोड़फोड़ और गाली-गलौज का आरोप, युवक ने चौकी में की शिकायत

सारंगढ़ :-  सारंगढ़ थाना क्षेत्र के कनकबीरा चौकी अंतर्गत ढाबा संचालक के साथ कथित दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस संबंध में 19 वर्षीय रोहन थुरिया, पिता चंद्रमणि थुरिया, निवासी सालर ने कनकबीरा चौकी में लिखित शिकायत देकर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, रोहन सालर स्थित रोशन ढाबा का संचालन करता है। आरोप है कि 11 नवंबर 2026 की रात करीब 2:40 बजे ग्राम विशालपुर के कुछ लोग ढाबे पर पहुंचे और दुकान खोलने के लिए कहा।

उस समय दुकान बंद होने की बात कहने पर कथित रूप से आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत में प्रेमलाल चौहान, सुखदेव खुटे, लाला चौहान, प्रकाश कुर्रे और अशोक खुटे के नाम का उल्लेख किया गया है। आगे आरोप लगाया गया है कि दुकान नहीं खोलने पर संबंधित लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पास में रखे गमले फेंके और ढाबे में तोड़फोड़ की।

साथ ही रोहन को खिड़की से खींचकर मारने की कोशिश किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है। इस घटना से वह काफी भयभीत है। पीड़ित रोहन थुरिया ने कनकबीरा चौकी प्रभारी से लिखित शिकायत कर मामले में रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच मे जुटी हुई है आरोपों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *