सारंगढ़ :- एसडीएम द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से तहसील सारंगढ़ में पदस्थ पटवारियों के कार्य क्षेत्र में आंशिक संशोधन करते हुए अस्थायी स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। एसडीएम सह अपर कलेक्टर दशरथ राजपूत द्वारा जारी आदेश क्रमांक 1117/तह. / कानूनगो /पट.स्था./2026 दिनांक 22 अक्टूबर 2026 के अनुसार यह पदस्थापना आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थायी रूप से की गई है। जारी आदेश के अनुसार नवीन पदस्थापना इस प्रकार है

दिल कुमार बंजारे वर्तमान में हल्का नंबर 28 सारंगढ़, अतिरिक्त प्रभार 60 कुटेला से स्थानांतरित होकर हल्का नंबर 43 गुड़ेली, रविशंकर सिंह वर्तमान में हल्का नंबर 29 चंवरपुर से हल्का नंबर 28 सारंगढ़, अतिरिक्त प्रभार 60 कुटेला, दुष्यंत कुर्रे वर्तमान में हल्का नंबर 23 गाताडीह, अति. प्र. 62 सुंदरभांठा से हल्का नंबर 01 सिंघनपुर,अतिरिक्त प्रभार 08 बरदुला। संजय कुमार पटेल वर्तमान में हल्का नंबर 25 रेड़ा, अ. प्रभार 27 बासिन बहारा से हल्का नंबर 23 गाताडीह, अतिरिक्त प्रभार 62 सुंदरभांठा, कांति लाल कोसले वर्तमान में हल्का नंबर 01सिंघनपुर, अतिरिक्त प्रभार 08 बरदुला से ह.नं. 25 रेड़ा, अति. प्र. 27 बासिनबहारा। हरिशंकर देवांगन वर्तमान में हल्का नंबर 43 गुड़ेली अ. प्रभार 41 गोड़म से हल्का नंबर 29 चंवरपुर। उमेश भोई वर्तमान में हल्का नंबर 42 टिमरलगा से यथावत हल्का नंबर 42 टिमरलगा, अतिरिक्त प्रभार 41 गोड़म में पदस्थ रहेंगे। एसडीएम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
