• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने किया क्षेत्र का दौरा

BySamip Anant

Oct 3, 2026
Share this

ग्राम रामटेक में ग्रामीणों से की मुलाकात, समस्याओं से हुए अवगत

सारंगढ़ :-  जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने अपने जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9 का दौरा किया। दौरे के दौरान वे ग्राम रामटेक पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि बस स्टैंड के पास स्थित हैंडपंप खराब होने के कारण बंद पड़ा है, जिससे आसपास के लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने हैंडपंप को शीघ्र सुधार कराने की मांग जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष रखी। संजय भूषण पांडेय ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जानना और उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष के क्षेत्रीय दौरे से ग्रामीणों में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *