• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

ग्राम पेंड्रावन में आंगनवाड़ी भवन एवं महतारी सदन लोकार्पित

BySamip Anant

Sep 21, 2026
Share this

सारंगढ़ :-  पेंड्रावन में आंगनवाड़ी भवन एवं महतारी सदन का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई, जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिपं सीईओ ऋषिकेश तिवारी, जनपद सीईओ, सरपंच सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि – केंद्र एवं राज्य सरकार की सोच है कि – नारी सशक्त होगी तो परिवार, समाज और प्रदेश सशक्त होगा। एक नारी शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है। महिलाओं की शिक्षा के साथ आय और आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाना भी आवश्यक है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एन आर एल एम के तहत स्व – सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे अपने हुनर से सफल उद्यमी बन सकें। महतारी सदन महिलाओं के प्रशिक्षण, बैठक, संवाद व रोजगार – स्वरोजगार पर चर्चा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई ने कहा कि महतारी सदन महिलाओं को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण आधार है। यहां महिलाएं व्यवसाय एवं आजीविका संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। जन प्रतिनिधियों ने महिलाओं को शासन की योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *