• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

मंडी प्रबंधक द्वारा महिला पत्रकार पर जान लेवा हमला

BySamip Anant

Dec 30, 2025
Share this

महासमुंद :-  महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक के अंतर्गत केंदुआ धान केन्द्र मे महिला पत्रकार और उनके सहयोगी पत्रकार के साथ धान केन्द्र के प्रबंधक टिकेश्वर पटेल और उसके साथियों ने मिलकर मार पीट की आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ मे धान खरीदी चल रही है जहां कई धान केन्द्र मे शिकायतें मिलती रहती है धान खरीदी को लेकर जिसके संबंध मे धमाका 36 डिजिटल न्यूज चैनल के पत्रकारों ने धान केन्द्र पहुंच कर वहां के किसानों से बात की तो पता चला कि केन्द्र प्रबंधक वजन से ज्यादा धान किसानों से ले रहा है जिसका खबर कवरेज करने के दौरान  पीछे से आकर केन्द्र प्रबंधक टिकेश्वर पटेल और धान केन्द्र के कर्मचारियों ने पत्रकारों पर एका एक हमला कर दिया

घटना के बाद तहसीलदार और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दानों पक्षों को थाना लेगए जहां पत्रकारों का मुलाहिजा कराया गया और पत्रकारों पर पैसे लेने की बात कही गई। अब सवाल यह है कि यदि पत्रकारों ने पैसे लिए तो फिर मारपीट की नौबत क्यों आई यदि पैसे की लेन देन हुई है तो सीसी कैमरे क्यों नही खंगाले गए क्या धान केन्द्र मे सीसी कैमरे नही हैं या फिर बात कुछ और है आपने चार गवाह तैयार कर दिए जो कि धान केन्द्र के ही लोग हैं कुल मिलकर पत्रकारों को टारगेट किया जा रहा है

ताकि वो भ्रष्टाचार की खबरों को उजागर न कर पाएं फिलहाल इस मामले मे देखना यह होगा कि दोषियों पर कार्रवाई होगी या नही और इस तरह की घटना पर अंकुश कब तक लगेगा। आए दिन खबर आती है पत्रकारों के साथ मारपीट या जान से मार देने की क्या पत्रकारों की जिंदगी इतनी सस्ती है जो भ्रष्टाचार मे लिप्त लोग आसानी से उन हमला कर देते हैं और खुद को महान बताते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *