• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

कलेक्टर श्री लंगेह ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

76 आवेदन प्राप्त

Share this


महासमुंद  कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में कुल 76 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में ग्राम बांसकुडा की गीता पटेल ने भू अधिकार पत्र में सुधार के लिए आवेदन किया। इसी तरह बिरकोनी के किसान चित्रसेन साहू ने जमीन तक झूलते विद्युत तार को हटाने, सेवानिवृत्त भृत्य सुरेश साहू ने उपादान भुगतान हेतु, राहुल आर्य ने अंतर्जातीय विवाह अनुदान राशि के लिए आवेदन किया। वहीं ग्राम चौकबेडा के निवासियों ने भुरकोनी से चौकबेडा, छुईहा-तुपकबोरा मार्ग डामरीकरण के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि, अवैध अतिक्रमण, लंबित राशि भुगतान एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर विनय लंगेह की संवेदनशीलता, मासूम का होगा चिरायु से उपचार

आवेदक श्रीमती टिकेश्वरी साहू अपने 8 साल के मासूम पुत्र को लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। उसने कलेक्टर को बताया कि उसके पुत्र परमानंद को शुरुआत से ही सिकलसेल की बीमारी है। जिसमें प्रत्येक 4 माह में खून चढ़ाया जाता है। महिला के आवेदन को देखकर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मानवीय पहल दिखाते हुए तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए मासूम परमानंद को चिरायु योजना का लाभ दिलाने और उसके बेहतर उपचार के लिए भी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *