• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

जिला मुख्यालय में पत्रकार भवन निर्माण हुआ प्रारंभ…

BySamip Anant

Dec 17, 2025
Share this

सूरजपुर :-  जिला मुख्यालय के कर्मा चौक के पास पत्रकार भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। 25 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत प्रस्तावित पत्रकार भवन का पूर्व दिनांक 7 अक्टूबर 2023 में विधिवत भूमि पूजन किया गया था। नक्शा त्रुटि को सुधार कर अब नए सिरे से आवश्यक कार्यवाही पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। जिसमें सभी आवश्यक सुविधाओ का ध्यान रखा गया है ।

ज्ञात हो कि इसकी पहल करते हुए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला सूरजपुर जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने जिले के पत्रकारों की परेशानियों समस्याओं को देखते छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से जिला मुख्यालय में पत्रकार भवन बनाने की मांग रखी थी साथ ही भूमि उपलब्ध करने का आग्रह किया था जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल पत्रकार भवन के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा कर भूमि आबंटन के लिए कलेक्टर को निर्देश किया था। जिसका विधिवत भूमि पूजन कर बोर्ड लगा दिया गया था।

बीते सोमवार को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला सूरजपुर के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी,ओमकार पांडेय, ओपी तिवारी,अंकित सोनी, नोसाद अहमद, दिलशाद खान, एजाज अहमद, जानी खान,इमाम हसन, प्रताप नारायण,नीरज साहू,फिरोज खान,विक्की तिवारी,सीपी साहू,नीरज सिंह,अनिल साहू,शमरोज खान,आकाश कसेरा,राकेश जायसवाल,आशीष साहू,आशीष साहू,सुभाष गुप्ता,सुनील अग्रवाल,नितेश गुप्ता,दीपक पासवान,सुरेंद्र साहू सहित जिले के तमाम पत्रकारों सहित जिला जनसम्पर्क अधिकारी प्रदीप कवर की उपस्थित में पत्रकार भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *